IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

राजा वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि- पत्नी प्रतिभा सिंह और पुत्र विक्रमादित्य सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सर्वधर्म समभाव सभा में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

सरकार बनने पर रिज मैदान में स्थापित होगी वीरभद्र सिंह की भव्य प्रतिमा, पूरे प्रदेश से लोहा और मिट्टी की जाएगी एकत्र-विक्रमादित्य सिंह

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वीरभद्र सिंह को किया गया याद कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में छह बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने वाले वीरभद्र सिंह की आज पहली पुण्यतिथि पर आज उन्हें याद किया जा रहा है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि के मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी एवं हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज पूरा प्रदेश वीरभद्र सिंह को याद कर रहा है। उन्होंने वीरभद्र सिंह को इस प्यार और सम्मान के लिए प्रदेशभर की जनता का आभार जताया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की याद में शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान वीरभद्र सिंह को याद किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उनकी पत्नी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पुत्र विक्रमादित्य सिंह सहित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओ न उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीरभद्र सिंह को याद किया।

इस मौक़े पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर हर क्षेत्र, जाती, धर्म का विकास किया है जिसको आज स्मरण किया है और उनकी विकास की मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार बनने पर वीरभद्र सिंह की विशाल प्रतिमा को रिज मैदान में स्थापित किया जायेगा जिसके लिए पूरे प्रदेश से मिट्टी और लोहा एकत्र किया जायेगा ताकि सभी लोगों की उसमें भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए आने वाले दिनों में कार्यक्रम शूरू किया जायेगा।

वहीं वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर शिमला के गेयटी थियेटर में भी सर्व धर्म सभा का आयोजन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।

गेयटी थियेटर में आयोजित सर्वधर्म समभाव सभा मे लोगों ने नम आंखों से किया वीरभद्र सिंह को याद

इसके पश्चात दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री आधुनिक हिमाचल के निर्माता युग पुरुष स्व वीरभद्र सिंह को आज उनकी पहली बरसी पर भारी संख्या में लोगों ने  उन्हें याद करते हुए संकल्प दिवस के तौर पर मनाया। रिज मैदान के गेयटी थियेटर में आयोजित सर्वधर्म समभाव सभा मे लोगों ने अपनी नम आंखों से वीरभद्र सिंह को याद किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने सभी लोगों का हाथ जोड़ कर अभिनंदन किया।

भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व निदेशक डॉ प्रेम शर्मा ने वीरभद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए  उनके स्मरणों को  सांझा किया।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसी शख्शियत थी,जो लोगों के मन को चेहरे से ही पढ़ लिया करते थे।उन्होंने कभी भी किसी से कोई भेदभाव नही किया।

उन्होंने कहा यही कारण है  कि आज पूरा हिमाचल प्रदेश उन्हें याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।

कैंसर अस्पताल में मुफ्त लंगर चलाने वाले सर्वजीत सिंह बॉबी ने कैंसर अस्पताल में उनके लंगर के उदघाटन के पलों को याद करते हुए कहा उन्हें कभी नही भुलाया जा सकेगा।

इस अवसर पर शहरी आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज, कांग्रेस पार्टी के कई विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व आईएस अधिकारी व बड़ी संख्या में उनके समर्थक व अन्य लोग उपस्थित थे।

—————————

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, विधायक नंद लाल,मोहन लाल ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह,कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह,यशवंत छाजटा, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा,पूर्व विधायक आदर्श सूद,नरेश चौहान,अमित नंदा,जितेंद्र चौधरी, यशपाल तनाईक,इंद्रजीत सिंह,वेद प्रकाश शर्मा,बाबा हरदीप सिंह,चंद्र प्रभा नेगी सोनिया चौहान,विनीता वर्मा,शशि बहल,किरण धानटा,प्रभा वर्मा, हरीश जनारथा,सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व वीरभद्र सिंह के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में 5- 6 अगस्त को होगा 10वाँ पुलिस महिला सम्मेलन, अमित शाह करेंगे शिरकत- संजय कुंडू

Fri Jul 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला में पहली बार दसवां महिला पुलिस सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. 5 और 6 अगस्त को शिमला के पीटरहॉफ में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। 2 दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश भर […]

You May Like

Breaking News