एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर बुशहर के श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में चल रहे एकल अभियान आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन मुख्य अतिथि चंद्रशेखर कायस्थ DSP रामपुर की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार पक्ष से हुईं। तत्पश्चात मुख्य अतिथि और अन्य उपस्थित सदस्यों को टोपी और स्मृतिचिन्ह से सम्मानित किया गया।

कुमारी प्रोमिला ने अतिथियों के सामने वर्ग समीक्षा बहुत ही सुन्दर रूप से प्रस्तुत की। उसके बाद dsp साहब ने एकल की बहनों को समाज निर्माण में उनके अहम भूमिका के बारे में बताया।
DSP साहब ने एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा के साथ नशे से जागरूकता को भी अपने पाठ्यक्रम में जोड़ने का आवाहन किया। इसके बाद उमादत्त शर्मा अध्यक्ष सेवा भारती रामपुर ने मुख्यातिथि का कार्यक्रम में आने पर धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के समापन पर विष्णु शर्मा अध्यक्ष एकल ग्राम संगठन भाग रामपुर ने वर्ग के सफल आयोजन पर सभी एकल कार्यकर्ताओ को शुभकामाएं दी साथ ही नशे से जंग में एकल अभियान के सहयोग की बात भी dsp से की।
इस समापन समारोह में एकल अभियान भाग सचिव राजेश मेहता, मूलकराज अध्यक्ष अंचल रामपुर, यशपाल शर्मा महामंत्री सेवा भारती और त्रिलोक शर्मा प्रधाम ग्राम पंचायत दोफदा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
एकल अभियान प्रमुख मान सिंह ,संच प्रमुख योगा शर्मा, लता शर्मा, कुमारीकमलेश और एकल की 65 आचार्य बहनें उपस्थित थी।