प्रतिभा सिंह ने किया स्पष्ट- चुनाव लड़ना है तो आवेदन करना ही होगा, बिना आवेदन नहीं मिलेगा कांग्रेस “टिकट”- केवल 30 घण्टे शेष

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को पार्टी टिकट के लिये आवेदन करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिये आवेदन निशुल्क रखें गए है,इसलिए  किसी भी प्रत्याशी के लिये पार्टी टिकट को आवेदन करना अनिवार्य बनाया गया है।

प्रतिभा सिंह ने मीडिया में आ रही उन खबरों में जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिये विधायको पूर्व विधायको को आवेदन करने की जरूरत नही है पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि केंद्रीय आलाकमान ने सभी प्रत्यशियों विधायको,पूर्व विधायको को भी पार्टी टिकट के लिये आवेदन अनिवार्य बनाया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने पार्टी टिकट आवेदन के लिये अंतिम तिथि 1 सितंबर 2022 को सांय 5 बजे तक  तय की है जिसके तहत कोई भी प्रत्याशी अपना आवेदन ईमेल या सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला के अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी जमा करवा सकते है।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश के 845 टीजीटी को मिला प्रवक्ता बनने का तोहफा

Wed Aug 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाअखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री आदरणीय राम ठाकुर जी ,शिक्षा मंत्री श्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत शर्मा का 845 टीजीटी से प्रवक्ता बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है । पिछले 4 सालों में जिस प्रकार से शिक्षा के क्षेत्र में […]

You May Like