सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

कांग्रेस के 6 नेता 6 साल के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला सांसद की स्वीकृति से  प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के आदेशों की अवहेलना व प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के 6 नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।


निष्कासित नेताओं में पच्छाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, सुलाह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम व जयसिंहपुर से सुशील कौल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

IGMC के निशुल्क लंगर हॉल का बिजली-पानी काटने के विरोध में 'अटल' की प्रतिमा के पास प्रदर्शन पर बैठे सरबजीत सिंह बॉबी

Mon Oct 31 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला दुनिया भर में बैला बॉबी के नाम से पहचान बनाने वाले सरबजीत सिंह बॉबी एक बार फिर रिज पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के नजदीक प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। सरबजीत सिंह बॉबी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मुफ्त लंगर की सुविधा देते हैं। […]

You May Like

Breaking News