file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

लोकसभा चुनाव जीतने के भाजपा देख रही “मुंगेरीलाल के हसीन सपने”- लोगों को गुमराह करने छोड़ें भाजपाई- प्रतिभा सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी जीत के लिये मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही हैं।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को चारों खाने चित करेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा अब प्रदेश के लोगों को गुमराह नही कर सकती।

प्रदेश भाजपा कार्यकारणी के बैठक में पारित प्रस्तावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी करारी हार के बाद गहरे सदमे से उभर नही पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है, इसलिए उन्हें सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए।

 प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पूर्व भाजपा सरकार ने जिस प्रकार बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर आनन फानन में सेंकडो कार्यालय खोले थे।

वह पूरी तरह भाजपा का लोगों से वोट बटोरने व राजनैतिक हित साधने का एक असफल प्रयास था, जिसे लोगों ने पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने प्रदेश हित में इन घोषणाओं पर रोक लगाई हैं।

उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय स्थापित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर घड़याली आंसू बहाने की कोई आवश्यकता नही हैं। 

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिये पूर्व भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा है कि भाजपा की फिजूलखर्ची से  अब करोड़ो  की देनदारियाँ कांग्रेस सरकार को चुकता करनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने का भाजपा को कोई भी नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को अपने कारनामों के लिए प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में फिर करवट बदलेगा मौसम, तेज़ हवाओं का येलो अलर्ट जारी, 9 फरवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

Tue Feb 7 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर कड़े तेवर दिखा सकता है। प्रदेश में 9 फरबरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा जिसका असर दो दिन तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है । मौसम विज्ञान केंद्र […]

You May Like

Breaking News