सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

मुकेश अग्निहोत्री ने माँ भीमकाली मंदिर सराहन में की पूजा अर्चना, बोले- धार्मिक पर्यटन को दिया जायेगा बढ़ावा

एप्पल न्यूज़, शिमला

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज माता भीमकाली मंदिर सराहन में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री के धर्मपत्नी प्रो सिम्मी अग्निहोत्री भी मौजूद थे।


उप मंडलाधिकारी रामपुर एवं मंदिर समिति अध्यक्ष निशांत तोमर ने उप मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा तथा मंदिरों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जायेगा ताकि पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

चेतावनी- 15 मार्च तक किन्नौर में बर्फबारी व वर्षा का अलर्ट, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जायें लोग- DC

Sun Mar 12 , 2023
आपदा या घटना की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र में करें संपर्क एप्पल न्यूज़, किन्नौर उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, शिमला द्वारा 12 मार्च से 15 मार्च तक जिला में बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी दी गई है। उन्होंने लोगों से […]

You May Like

Breaking News