सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

प्राकृतिक खेती और क्लस्टर आधारित कृषि विकास कार्यक्रम पर चर्चा

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश में क्लस्टर आधारित कृषि विकास कार्यक्रम और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर वीरवार को राज्य सचिवालय में कृषि सचिव राकेश कंवर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कृषि सचिव ने कृषि अधिकारियों के साथ बजट में क्लस्टर आधारित कृषि विकास कार्यक्रम को लेकर की गई घोषणा के तहत किए जाने वाले कार्याें के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में चल रहे प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत जुड़े किसानों के क्षमता विकास और उनके प्रमाणीकरण करने के काम में तेजी लाने को लेकर निर्देश दिए। इस मौके पर प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य परियोजना निदेशक नरेश ठाकुर ने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं, जिनमें से 51 हजार किसानों के प्रमाणीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती किसान इसका दायरा बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक बाह्य एजेंसी की ओर से किए गए सर्वे में पता चला है कि हिमाचल प्रदेश के किसान बिना विभाग के प्रशिक्षण के प्राकृतिक ख्ेाती कर रहे किसानों से इस पद्धति को सीखकर अपना रहे हैं। जिससे इस खेती विधि की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बैठक के दौरान कृषि निदेशक डॉ राजेश कौशिक, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ रघबीर सिंह, संयुक्त निदेशक प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना डॉ रविंद्र सिंह जसरोटिया और सभी जिलों के उप कृषि निदेशक व जिला परियोजना निदेशक आतमा मौजूद रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

युवा कॉंग्रेस ने राहुल गांधी के समर्थन व लोकतंत्र बचाने के लिए शिमला में निकाला विशाल "मशाल जुलूस"

Sat Apr 8 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में एवं लोकतंत्र को बचाने हेतु विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। केंद्र सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही और अडानी के […]

You May Like

Breaking News