IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह की अपील- MC शिमला चुनाव में मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व समर्पण की भावना से पूरा करें पदाधिकारी

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि नगर निगम चुनावों में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व समर्पण की भावना से पूरा करें।

उन्होंने कहा है कि नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी प्रकार से हल्के से नही लिया जाना चाहिए।

आज यहां शिमला नगर निगम चुनावों के लिए सगंठन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस को सरकार बनाने का जनादेश दिया हैं। लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह नगर निगम चुनावों में पार्टी की जीत होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि शिमला  व धर्मशाला को स्मार्ट सिटी की योजना भी पूर्व कांग्रेस सरकार के अथक प्रयासों से ही मिली थी और अब इस  योजना को  कांग्रेस ही पूरा करेगी।  

प्रतिभा सिंह ने पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से जिन्होंने इस चुनाव में पार्टी टिकट के लिये आवेदन किया था और उन्हें किसी भी कारणवश पार्टी टिकट नही मिल पाया,उन्हें किसी भी प्रकार से निराश होने की आवश्यकता नही हैं।

उन्होंने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के समकक्ष खड़े पार्टी के उन कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हुए चुनाव मैदान से हट जाए। उन्होंने कहा कि सगंठन में उन्हें आगे आने वाले समय मे महत्वपूर्ण जिमदारियां दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनी है इसलिए सगंठन की मजबूती के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में जीत की इस जिम्मेदारी में सभी को एकजुट होकर निभाना हैं।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश कांग्रेस सरकार की तीन महीने की उपलब्धियों और आगे के जन हितेषी योजनाओं व कार्यक्रमों को आगे रख कर वोट मांगने को कहा हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रपति ने HPU के 26वें दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किए स्वर्ण पदक प्रदान, ईमानदार प्रयास से ही हासिल होती है जीवन में सफलता

Wed Apr 19 , 2023
राज्यपाल ने ‘एक धरती-एक परिवार-एक भविष्य’ की अवधारणा का संवाहक बनने का किया आह्वान एप्पल न्यूज़, शिमला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित 26वें दीक्षांत समारोह में 10 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।  राष्ट्रपति ने इस अवसर पर दीक्षांत समारोह को संबोधित […]

You May Like

Breaking News