IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

कांग्रेस की सरकार धोखेबाज, 5 महीनों में एक भी गारंटी नहीं हुई पूरी, MC चुनावों में लोगों दी जा रही झूठी गार्ंटियां- रणधीर शर्मा

एप्पल न्यूज़, शिमला

नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में वॉक युद्ध चरम पर है। भाजपा ने कांग्रेस पर गारंटी यों को लेकर बड़ा हमला बोला है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस सरकार को धोखेबाज करार देते हुए प्रदेश की जनता के साथ धोखा करने का आरोप जड़ा।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नगर निगम शिमला चुनावों में भी झूठी घोषणाएं करेगी लेकिन शिमला की जनता इसबार बहकावे में आने वाली नही है।

कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार धोखेबाज है। कांग्रेस ने गारंटीओं के नाम पर प्रदेश की जनता से धोखा किया है। 5 महीने बाद भी ओपीएस की नोटिफिकेशन के अलावा कुछ नहीं हुआ है।

हर महिला को 15 सौ रुपए प्रतिमाह देने की बात कही लेकिन अब कुछ एक महिलाओं को जिन्हें पहले ही कोई पेंशन मिल रही है उसमें कुछ पैसे ऐड कर देने की बात कही जा रही है।

5 लाख युवाओं को रोजगार देने के बजाय विभिन्न विभागों में आउट सोर्स पर लगे युवाओं का रोजगार छिना गया। प्रदेश को कर्जमुक्त और व्यवस्था परिवर्तन करने के नाम पर सत्ता में आने के बाद पांच महीने में छह हजार कर्ज ले लिया है।

कांग्रेस सरकार इसी तरह नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए भी झूठी गारंटीया देने जा रही है। जिस पर कोई विश्वास नहीं करेगा।

रणधीर शर्मा ने भाजपा के मेनिफेस्टो को लेकर कांग्रेस के द्वारा उठाए जा रहे सवालों के जवाब में कहा कि बीजेपी किस तरह से 40 हजार लीटर मुफ्त पानी देगी उसकी चिंता कांग्रेस को नहीं करनी चाहिए।

इसके लिए रिसोर्स जनरेट कर आए बढ़ाने का काम किया जाएगा। बीजेपी ने पहले भी नगर निगम में रहते हुए बेहतरीन काम किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

चुनाव के लिए 2 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Tue Apr 25 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 2 मई, 2023 को नगर निगम शिमला के जिन क्षेत्रों में नगर निगम चुनाव होने हैं और नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर-02 में उप-चुनाव होना है, उन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News