दुःखद- करसोग में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, CM ने किया शोक व्यक्त

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, करसोग

मंडी जिला के करसोग उपमंडल के अलसिंडी में एक जीप के खाई में गिर जाने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई है।

हादसे में चार महिलाओं और जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार सभी मृतक महिलाएं महिला मंडल की सदस्य बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ये महिलाएँ एक समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं कि हादसा हो गया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ज़िला मंडी के करसोग क्षेत्र में अलसिंडी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी की "महानाटी" में बिखरी लोक संस्कृति की अनुपम छटा

Fri Nov 3 , 2023
एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी आनी में 2 नबम्बर से आयोजित तीन दिवसीय लवी मेला  सिराज उत्सव के दूसरे दिन शुक्रबार को दिन के मेले में एसएमएस चवासी के मशहूर लोक गायक संजय व श्याम ने जहाँ अपने दिलकश पहाड़ी गानों और नाटीयों से मेले में खूब चार चाँद लगाए। […]

You May Like

Breaking News