ब्लॉक कांग्रेस रामपुर बुशहर की मासिक बैठक में बनाया विधायक का 5 दिवसीय दौरा

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

ब्लॉक कांग्रेस रामपुर बुशहर की मासिक बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर सतीश वर्मा की अध्यक्षता में की गई, जिसमे विधायक रामपुर नंद लाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में सर्वप्रथम नगर परिषद रामपुर की मनोनित पार्षद व वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री सीमा गुप्ता और सेवादल संगठन मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मोहन लाल खूँद के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बैठक में विधायक का 5 दिवसीय क्षेत्रीय दौरा बनाया गया। जिसमे विधायक नंद लाल 8 जनवरी को घानवी, लबाना सदाना, फांचा, जघोरी 9 जनवरी को क्याओ, कूट, बधाल, ज्योरी, बोंडा, सराहन 10 जनवरी को शाहधार, किन्नू, मशनु, दोफदा, गोपालपुर, गौरा, रचोली 11 जनवरी को खड़ाहन, खुन्नी पनोली, जाहू, खोलीघाट, गाहन, अड्डू, ननखड़ी 12 जनवरी को बगलती, बड़ोग, कुंगलबालटी, शोली, बड़ाच, देलाठ, करांगला में जनसमस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेंगे।

मासिक बैठक में विधायक नंद लाल ने कहा कि एक एक कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, सभी बूथ में जा कर प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन पहुंचाने का लक्ष्य है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का फायदा मिल सके। यह तभी सम्भव है जब बूथ स्तर के कार्यकर्ता जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार आम जन के हितों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा ने संबोधन में संगठन की मजबूती व उपलब्धियों के बारे विस्तार से बताया। बैठक में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर ध्यान देने को चर्चा की।
ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को जोन में कार्य करने के निर्देश दिए, निष्क्रिय पदाधिकारियों से चर्चा कर संगठन में काम लेने, सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक कैसे पहुचाया जाए इस पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों के अलावा समस्त जोन प्रभारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, एनएसयूआई, इंटक, किसान सेल, पेंशनर सेल, कारदार सेल, एक्स सर्विसमैन सेल व समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share from A4appleNews:

Next Post

भाजपा कोर ग्रुप बैठक में 2024 के रोडमैप पर हुआ मंथन

Sat Jan 6 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा कोर ग्रुप को बैठक पीटरहॉफ शिमला में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में प्रारंभ हुई।  बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री […]

You May Like

Breaking News