file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

सुक्खू मेरी बात सुन लेते तो आज सरकार संकट में नही होती, भाजपा में नहीं जायेंगे- प्रतीभा सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

दिल्ली गए हैं विक्रमादित्य सिंह, पार्टी हाई कमान से भी कर सकते हैं मुलाकात

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में चल रहा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कल ही कांग्रेस ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर एकजुटता का संदेश देते हुए हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का दावा किया था।

आज सुबह ही विक्रमादित्य सिंह के दिल्ली रवाना होने से सियासी गलियारों में सरकार पर फिर से संकट मंडराने की चर्चा शुरू हो गई है हालांकि प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वे कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर रही है।

विक्रमादित्य सिंह दिल्ली सरकारी कार्य से गए हैं जिसका टूर प्रोग्राम भी सांझा किया गया है। वे पार्टी हाई कमान से इस दौरान मुलाकात कर सकते हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार को जो संकट आया है इसकी उनको पहले से आशंका थीं और कई बार मुख्यमंत्री के समक्ष कार्यकर्ताओं और विधायको की नाराज़गी की बात रखी भी गई थी।

लेकिन पार्टी हाई कमान और मुख्यमंत्री ने बात नहीं सुनी जिसके चलते आज कांग्रेस सरकार संकट है। पर्यवेक्षकों के समक्ष सभी बातों को रखा गया और हल निकालने का प्रयास किया गया है।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा में शमिल होने की चर्चाओं को नकारते हुए कहा कि वे पार्टी के साथ खड़ी है और सरकार को बरकरार रखने के लिए काम कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर से MLA नंदलाल बने 7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष

Fri Mar 1 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला रामपुर बुशहर से विधायक नंदलाल को 7वें राज्य वित्तायोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे बुशहर के कांग्रेस खेमे को थोड़ी संजीवनी मिली है। ये नियुक्ति CM सुक्खू द्वारा डैमेज कंट्रोल की कड़ी में की गई है। नंदलाल चौथी बार मामूली मार्जन से जीतकर विधानसभा पहुंचे […]

You May Like

Breaking News