दुःखद- शिमला में घंडल के समीप HRTC बस और कार में जोरदार टक्कर, 3 की मौत

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला के घंडल के समीप एचआरटीसी बस और कार के बीच हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को पुलिस चौकी धामी को घंडल के समीप सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की।

दुर्घटना के समय कार में दो पुरुष और दो महिलाएं समेत कुल चार लोग सवार थे। हादसे में एक पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला ने आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान 57 वर्षीय दयानन्द पुत्र ठाकरू राम, उनकी 52 वर्षीय पत्नी हेमलता तथा 75 वर्षीय विद्यादेवी पत्नी ठाकरू राम, सभी निवासी गांव फान्जी, डाकघर घणागूघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है।


कार चालक मनीश पुत्र दयानन्द दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है।
पुलिस थाना बालूगंज में हादसे के संबंध में अभियोग संख्या 198/2026 के तहत धारा 281, 125(a) और 106(1) BNS में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगामी अन्वेषण जारी है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News