“सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम 30 सितंबर को जगातखाना में, 8 पंचायतों के लोग अनिरुद्ध सिंह के समक्ष रख सकेंगे समस्याएं

एप्पल न्यूज़, निरमंड/रामपुर बुशहर
हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री की अध्यक्षता में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 30 सितंबर को निरमंड उपमंडल के जगतखाना में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याएं और मांगे सीधे संबंधित अधिकारियों तथा मंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र और निरमंड उपमंडल के अंतर्गत आने वाली आठ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल होंगे। इनमें कुशवा, बखन, सरघा, जगातखाना, तूनन्, खरगा, कशोली, ब्रौ और पोशना पंचायतों को शामिल किया गया है।


प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया गया है। लोग क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों, समस्याओं और मांगों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।
निरमंड उपमंडल प्रशासन ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी संबंधित विभागों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभागों को चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की आवश्यक जानकारी एवं स्थिति के साथ तैयार रहने को कहा गया है।
प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सरकार और लोगों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा लोगों की शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी ख़बर -हिमाचल सरकार ने आरक्षित वर्गों SC/ST/OBC के ‘ओन मेरिट’ चयन को लेकर की स्थिति स्पष्ट, पढ़े नये नियम -

Thu Sep 24 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने सरकारी सेवाओं में आरक्षण के तहत ‘ओन मेरिट’ (Own Merit) पर चयन को लेकर महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। सरकार ने SC/ST/OBC तथा क्षैतिज आरक्षण वाली श्रेणियों के उम्मीदवारों के चयन और उनके समायोजन की प्रक्रिया को स्पष्ट किया है।आदेश […]

You May Like

Breaking News