file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

विनय कुमार का PM मोदी पर निशाना, बोले- देश की जनता उन्हें PM पद पर नहीं देखना चाहती, राहुल गांधी को सौंपें देश की बागडोर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर संविधान से खिलवाड़, वोट चोरी और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के लगाए आरोप
एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश के लोग अब उन्हें प्रधानमंत्री के पद पर नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की भावनाओं का सम्मान करते हुए सत्ता की बागडोर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सौंप देनी चाहिए।
विनय कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि संविधान से खिलवाड़, लोकतंत्र में वोट चोरी, विपक्षी दलों की बहुमत वाली सरकारों को अस्थिर करना और विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसे कृत्यों से भाजपा ने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर किया है। उन्होंने राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए भी भाजपा को घेरा।


उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके साथ मिलकर संवैधानिक व्यवस्था से खिलवाड़ किया है। विनय कुमार ने दावा किया कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के नाम पर 13 करोड़ से अधिक भारतीय नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।

केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए विनय कुमार ने कहा कि देश में आम नागरिकों, किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं ने समाज के सभी वर्गों की चिंताएं बढ़ाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के नीतिगत फैसलों में जमीनी हकीकत की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आर्थिक कठिनाइयों, रोजगार और सामाजिक न्याय जैसे जनसरोकारों के मुद्दों को लगातार उठाकर अपनी राजनीतिक भूमिका निभाई है। विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें सार्वजनिक मंचों पर रखने का प्रयास किया है।
विनय कुमार ने कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों, संस्थागत संतुलन और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी की बात प्रमुखता से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा आज सबसे महत्वपूर्ण विषय है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News