अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रोहड़ू की अदालत ने सुनाया फैसला, वर्ष 2025 में दर्ज हुआ था मामला
एप्पल न्यूज़, रोहड़ू
रोहड़ू में हत्या के एक मामले में माननीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, रोहड़ू की अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों की पहचान मोहन सिंह (44), गोपाल पुन (44) और प्रकाश बहादुर (56) के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस थाना रोहड़ू, जिला शिमला में 19 फरवरी 2025 को प्राथमिकी संख्या 17/2025 दर्ज की गई थी। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 एवं 3(5) के तहत दर्ज किया गया था।
मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।







