IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 15 जुलाई से बंद रहेंगे मेडिकल काॅलेज

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत राज्य कार्यकारी समिति ने कोविड-19 के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के 2 जुलाई, 2020 के आदेशों में आंशिक संशोधन किए हैं। इसके मुताबिक, अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अब मेडिकल काॅलेज 15 जुलाई, 2020 से बंद रहेंगे। इसी प्रकार, चिकित्सा प्रशिक्षण संस्थानों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
आदेशों के अनुसार, बसों की अंतरराज्यीय आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी। हालांकि कोविड-19 ई-पास साॅफ्टवेयर पर पंजीकरण के उपरांत टैक्सियां चल सकेंगी। प्रदेश में यात्रियों को छोड़ने वाले टैक्सी ड्राइवर अगर प्रवेश के 24 घंटों की अवधि में वापिस चले जाते हैं तो उन्हें क्वारंटीन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
आदेश में किए गए संशोधन के मुताबिक, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए राज्य से बाहर जाने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को क्वारंटीन की शर्त से छूट प्रदान की जाएगी अगर वे 72 घंटों की अवधि में राज्य में वापिस प्रवेश करते हैं।
यह भी निर्णय लिया गया है कि ऐेसे व्यक्ति को भी क्वारंटीन की आवश्यकता नहीं होगी जिसे आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त किसी भी प्रयोगशाला से कोविड-19 के लिए 72 घंटे पहले नेगेटिव पाया गया हो। हालांकि ऐसे व्यक्तियों को वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिए फेस मास्क, शारीरिक दूरी आदि उपायों का पालन करना होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

खेगसू मंडी में पहुंची सेब की अर्ली वेरायटी के साथ नाशपाती, मिल रहे अच्छे दाम

Wed Jul 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, हितेश भारती खेगसू आनी प्रधान आढ़त एसोसिएशन खेगसू ज्ञान ठाकुर ने बताया की सब्ज़ी मंडी खेगसू में अभी सेब की अर्ली वेरायटी किस्में पहुंच रही हर जिसका बागवानों को अच्छा मूल्य मिल रहा है। सेब के साथ ही नाशपती का भी मंडी में अच्छा मूल्य मिल रहा है। […]

You May Like

Breaking News