कांग्रेस में शामिल हुई सिरमौर की भाजपा नेत्री दयाल प्यारी, बोली- हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करती है भाजपा

1
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सिरमौर जिला से भाजपा के विभिन्न पदों पर रही पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी ने आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष  कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई।

उल्लेखनीय है कि दयाल प्यारी भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के महत्वपूर्ण विभिन्न पदों पर रही।पिछले 15 सालों से दयाल प्यारी जिला परिषद के सदस्य के तौर पर विभिन्न वार्डो से जीतती रही है। पिछले विधानसभा चुनावों में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट की सशक्त दावेदार थी,पर अंतिम समय मे टिकट  कटने की बजह से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ी और साढ़े बारह हजार से अधिक मत प्राप्त किये थे।

कांग्रेस का हाथ थामने के बाद दयाल प्यारी ने कहा कि अब वह कांग्रेस की कार्यकर्ता के तौर पर संगठन की मजबूती के लिए काम करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि अब वह कांग्रेस से जुड़ गई है और पूरे तन मन से प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश व प्रदेश की एक ऐसी पार्टी है जिसके हाथों देश पूरी तरह सुरक्षित है और जिसने सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम चलाए जिसकी बजह से आज देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है।

 दयाल प्यारी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राजीव शुक्ला, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताते हुए कहा है कि इन नेताओं की प्रेरणा से कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

गरीब आदमी की "आह" भाजपा को घुटनों पर ला देगी, भाजपाइयों को अब महंगाई भी राष्ट्रभक्ति लगने लगी- अग्निहोत्री

Thu Apr 1 , 2021
एप्पल न्यूज़, ऊना हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता और हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि सत्ता के नशे में उनकी संवेदनाएं खत्म हो गई हैं और आम आदमी की पीड़ा महसूस करने के बजाय अभी […]

You May Like

Breaking News