मंडी के छतरी में कार हादसा, पिता-पुत्र सहित 3 की मौत

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में छतरी के समीप बिहाणी में वाहन दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में पिता पुत्र और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शौंधा बिहाणी निवासी हंसराज बेटे महेश और भतीजे सचिन के साथ राणाबाग की ओर जा रहे थे कि अचानक करीब 500 मीटर गहरी खाई में वाहन गिर गया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रधान के माध्यम से प्रशासन को दी।
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत प्रदान की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था।

Share from A4appleNews:

Next Post

घुमारवी की सीर खड्ड में डूबने से दो युवकों की मौत, नहाने के लिए उतरे थे खड्ड में

Tue Oct 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर बिलासपुर जिला के उपमड़ल घुमारवी के साथ बह रही सिर खड्ड में दो युवकों की डूबने से मौक्त हो गई है ।यह युवक घर से एक स्कूल को आया था और दूसरा घर से शादी समारोह में काम करने के लिए गया था । परिजनों […]

You May Like

Breaking News