भई वाह- शिमला, कुफरी- नारकंडा सहित पहाड़ों में बर्फबारी से गुलज़ार हुआ हिमाचल

एप्पल न्यूज़, शिमला

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में हुए बदलाव ने पहाड़ों बर्फ की सफेद चांदी बिछा दी है। राजधानी शिमला, कुफरी- नारकंडा, कल्प किन्नौर, लाहौल स्पीति, डलहौजी, खजियार सहित पहाड़ों में बर्फबारी से समूचा हिमाचल गुलज़ारहो गया है।

निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड भी बढ़ गई है। समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं। पहाड़ी क्षेत्रों की सैकड़ों सड़कें बर्फबारी के कारण बैंड हो गई है। इस कारण यहां वाहनों की आवाजाही भी बन्द हो गई है।

प्रशासन की ओर से बर्फबारी सम्भवइट क्षेत्रों में सैलानियों को न जाने की सलाह दी गई है।

वहीं बर्फबारी की बाट जोह रहे सैलानियों के लिए बर्फ भर बन कर आई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान सहित कई राज्यों से सैलानियों ने हिमाचल के रुख कर लिया है।

विडम्बना ये है कि शिमला में लगातार ट्रैफिक बढ़ने से एक घंटे से 90 मिनट तक का जाम लग रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वहीं बाग्वानों किसानों के लिए ये बर्फ संजीवनी बनकर आई है। खासकर सेब की फसल के लिए आवश्यक चिलिंग आवर मिलने शुरू हो जाएंगे तो पर्यटन कारोबारियों की बांछे भी खिल गए हैं।

कारोबार बढ़ेगा लेकिन ओमिक्रोन कोरोना भी दस्तक दे सकता है अतः सावधानी बरतना जरूरी है। अन्यथा महामारी के फिर से फैलने की भी आशंका है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 32 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का किया उद्घाटन, मुल्थान में संयुक्त कार्यालय भवन की रखी आधारशिला

Mon Dec 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, मंडी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के झटिंगरी में लगभग 32 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन किये। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-दो के अन्तर्गत 25.19 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत घटासनी-बरोट सड़क, ऊहल नदी पर 1.96 करोड़ रुपये […]

You May Like

Breaking News