IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ब्रेकिंग- RS बाली को कैबिनेट रैंक के साथ हिमाचल पर्यटन विकास बोर्ड उपाध्यक्ष और HPTDC की दोहरी जिम्मेदारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांगड़ा जिला में नगरोटा से पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे युवा नेता रघुबीर सिंह बाली यानी RS बाली को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

RS बाली कांगड़ा के कदावर नेता पूर्व मंत्री स्व GS बाली के पुत्र हैं। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है।

यही नहीं बोर्ड उपाध्यक्ष पद के साथ ही RS बाली को सरकार ने पहले HPTDC में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर नामित किया जिसके तुरन्त बाद बाली को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है।

कुल मिलाकर कांगड़ा जिला को साधने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाली के रुतबे और कद को देखते हुए मंत्री पद के बदले एक साथ दो दो पदों से सुशोभित किया।

यानी अब एक हिसाब से कहें तो पर्यटन की पूरी जिम्मेदारी अब RS बाली के कन्धों पर ही होगी।

एप्पल न्यूज़ की ओर से बधाई

Share from A4appleNews:

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने किया ज़िले के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण, कहा- टांडा में सुविधाओं को सुदृढ़ कर उत्कृष्ट स्वास्थ संस्थान के रूप में किया जाएगा विकसित

Fri Jan 20 , 2023
धर्मशाला टांडा मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सुदृढ़ कर इसे क्षेत्र के उत्कृष्ट स्वास्थ संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। काँगड़ा ज़िला के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने यह शब्द कहे। उन्होंने आज वीरवार को टांडा मेडिकल कॉलेज, ज़ोनल […]

You May Like

Breaking News