सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

23-24 अगस्त को हिमाचल में भारी बारिश का “ऑरेंज अलर्ट”, 8 जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज से एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गई है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में सुबह से बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 और 24 अगस्त को एक बार फिर से प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

आठ जिलों में ज्यादा बारिश हो सकती है जिसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर ऐहतियात बरतने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आगामी 23 और 24 अगस्त को एक बार फिर प्रदेश में भारी बरसात होने की संभावना है ऐसे में प्रदेश के 8 जिलों सिरमौर, शिमला,सोलन,हमीरपुर,कांगड़ा चंबा, बिलासपुर और मंडी में ज्यादा बारिश हो सकती है।

सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस दौरान फ्लैश फ्लड, बादल फटने और लैंडस्लाइड होने की भी आशंका है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ी, विधवा पुनर्विवाह पर अब 2 लाख, मिड डे मील वर्कर का मानदेय 500 रुपए बढ़ा, आम सेब का समर्थन मूल्य 12 रुपए, डेली वेजर नियमित

Tue Aug 22 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में बरसात के इस मौसम में राज्य में भारी बारिश के कारण हुई जान-माल की व्यापक क्षति पर दुःख व्यक्त किया गया तथा इस आपदा में काल का ग्रास बने लोगों को श्रद्धांजलि दी […]

You May Like

Breaking News