file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिमला के जाखू में हनुमान के साथ लगेगी श्रीराम की 111 फुट ऊंची प्रतिमा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रसिद्ध जाखू में श्री राम भगवान की 111 फीट ऊंची मूर्ति बनाने के प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी हामी भर दी है।

जल्द की इसका शिलान्यास करके अगले दो तीन साल में बनाकर तैयार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम सभी की आस्था के प्रतीक हैं किसी पार्टी के नहीं हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जाखू में श्री राम की मूर्ति को लेकर शुभ मुहूर्त पर स्थापित करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और आज वह भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने राम मंदिर पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के बिना हनुमान जी अधूरे हैं इसलिए सूद सभा के प्रस्ताव के अनुसार जाखू में हनुमान जी की मूर्ति के साथ भगवान राम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध, नालागढ़ के लिए 90 करोड़ की परियोजनाएं की समर्पित

Sun Jan 21 , 2024
एप्पल न्यूज, सोलन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को समर्थ बनाकर खुशहाल राज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पंजैहरा में लगभग 90 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने […]

You May Like

Breaking News