file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक में चुनाव के नतीजों की हुई समीक्षा, दो प्रस्ताव पारित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में मंगलवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें लोकसभा और विधानसभा सभा उपचुनाव के नतीजों पर मंथन हुआ।

बैठक में दो प्रस्ताव पारित हुए जिसमें पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी गई और जगत प्रकाश नड्डा को भी मंत्री बनने पर बधाई दी गई।

इसके अलावा प्रदेश की जनता का भी लोकसभा चुनाव में चारों सीट जीताने के लिए भाजपा विधायक दल ने धन्यवाद प्रस्ताव किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी हिस्सा लिया।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में भाजपा ने चारों सीटें जीती हैं और विधानसभा उप चुनाव में भी भाजपा ने दो सीट जीती है। 68 में से 61 विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को लीड मिली है।

कांग्रेस सरकार चुनावों में हार के बावजूद जश्न मना रही है जो इनकी सोच का दिवालापन दिखाती है। सीएम सरकार और अपनी कुर्सी बचाने में ही लगे हैं लेकिन ज्यादा दिन तक कुर्सी बचा नहीं पाएंगे। सीपीएस पर फैंसला सरकार के लिए सुखद नहीं होगा।

तीन विधान सभा उपचुनाव के करोड़ों के खर्च के लिए सरकार जिम्मेदार है और अगर पहले ही इस्तीफ़े स्वीकर हो जाते तो लोकसभा चुनाव के साथ ही हो जाते। तीनों निर्दलीय विधायकों ने सरकार की प्रताड़ना के बाद इस्तीफ़े देकर साहसिक कार्य किया है।

सरकार ने तीनों निर्दलीय विधायकों के कारोबार बंद करने और परिवार के लोगों को प्रताड़ित करने का काम किया है जिससे तंग आकर निर्दलीयों ने भाजपा का दामन थामा है। टिकटों को लेकर हाई कमान जल्द फैसला लेगा।

वहीं भाजपा प्रदेश राजीव बिंदल ने कहा कि लोकसभा और विधान सभा उप चुनाव के नतीजों को लेकर बैठक में मंथन होगा और तीन होने वाले विधान सभा उप चुनाव में जीत को लेकर मंथन होगा।

लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास करवाने में विफल रही है। सीएम सुक्खू एक भी विकास कार्य जनता में गिनवा नहीं पा रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सहित उत्‍तरी भारत में भीषण गर्मी का "ओरेंज अलर्ट" जारी, "हीट वेव" बढ़ाएंगी मुश्किलें

Wed Jun 12 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मौसम विभाग ने उत्‍तरी भारत में भीषण गर्मी का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू, उत्‍तराखंड, मध्‍य प्रदेश, हरियाणा और दिल्‍ली में अगले चार दिन तक भीषण गर्मी रहने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, झारखंड और उत्‍तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिन तक […]

You May Like

Breaking News