file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

राजेश धर्माणी ने “जाठिया देवी माउंटेन टाउनशिप” की उपलब्ध भूमि पर तत्काल कार्य शुरू करने के दिए निर्देश

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री व हिमुडा के अध्यक्ष राजेश धर्माणी ने जाठिया देवी में माउंटेन टाउनशिप विकसित करने सम्बंधी कार्य की समीक्षा की। बैठक में हिमुडा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीईओ) व सचिव संदीप कुमार, हितधारकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों व अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हिमुडा अध्यक्ष ने सीईओ और कार्यकारी निदेशक को भूमि हस्तांतरण के संबंध में जिला के अधिकारियों के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए।

राजेश धर्माणी ने प्रथम चरण में उपलब्ध भूमि पर कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य में प्रगति हो सके, जिससे इस परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों तथा निवेशकों का विश्वास भी बढ़े।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपरोक्त परियोजना का कार्य शुरू करते समय हरित पहल पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा जाठिया देवी परियोजना तथा आर्यभट्ट भू-सूचना विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एजीआईएसएसी) प्रतिनिधियों द्वारा हिमुडा संपत्तियों की जियो टैगिंग पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
सीईओ संदीप कुमार ने माउंटेन टाउनशिप जाठिया देवी की नवीनतम प्रगति के बारे में जानकारी दी। मुख्य अभियंता (निर्माण) डॉ. सुरेन्द्र कुमार वशिष्ट ने भारत सरकार को दी गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी और हिमुडा के कार्यकारी निदेशक ने जाठिया देवी में भूमि की नवीनतम स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।
इस बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर के टापरी में बनेगा विश्व का पहला "जीयोथर्मल सी.ए स्टोर", जगत नेगी ने रखी आधारशीला

Wed Aug 14 , 2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का किया जा रहा समग्र विकास सुनिश्चत – जगत सिंह नेगी छोल्टू के वन विश्राम गृह में लकड़ी के डिपो का लोकापर्ण किया एप्पल न्यूज, शिमला राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी […]

You May Like

Breaking News