एप्पल न्यूज, झाकड़ी
निगम की गौरवान्वित व देश की सबसे बड़ी भूमिगत परियोजना नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ 38वां स्थापना दिवस मनाया गया ।
एसजेवीएन के 38वें स्थापना दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी परियोजना के शहीद स्मारक में परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा कुमार ने सहृदय बलिदानों को नमन करते हुए पुष्प अर्पण कर सर्वप्रथम श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
भव्य आयोजनों की कड़ी में आज 24 मई, 2025 को “पीपल चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड” के तहत 16 कार्यपालक व गैर-कार्यपालकों को अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक की ओर से परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा द्वारा सम्मानित किया गया।

इसी के साथ एनजेएचपीएस के 3 हेल्थ चैंपियन विजेताओं को भी कार्यक्रम में मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
इस सुअवसर पर परियोजना प्रमुख ने सभी को एसजेवीएन के 38वें स्थापना दिवस की बधाई दी। मुख्यातिथि श्री आशुतोष बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब का उत्तरदायित्व बनता है कि भविष्य में एसजेवीएन को सफलता की नित-नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए और राष्ट्र निर्माण में सर्वोच्च योगदान दें।
उन्होंने सभी स्टार अवार्डी व हेल्थ चैंपियन विजेताओं को शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया कि वे आगे भी निगम को आगे बढ़ाने एवं सांझी दृष्टि को पूरा करने का अचूक प्रयास करेl
“टीम सुर मंदिर रामपुर बुशहर” ने अपनी प्रस्तुति से किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध
निगम की गौरवान्वित व देश की सबसे बड़ी परियोजना नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ 38वां स्थापना दिवस मनाया गया।

नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना में 38वें स्थापना दिवस का समापन सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश टीम सुर मंदिर रामपुर बुशहर के गायक दीपक मेहता, गायक टी आर कश्यप, गायिका रमना भारती, गायक यश कश्यप व गायक विनेश जोशी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समस्त दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा, परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष, सादर उपस्थित रहें ।







