हिमाचल में 10,854 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित, शिमला जिला सबसे आगे

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत राज संस्थाओं के सामान्य चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। आयोग के अनुसार पंचायत चुनाव प्रक्रिया के दौरान नामांकन वापसी के बाद प्रदेशभर में कुल 10,854 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पंचायत राज संस्थाओं के सामान्य चुनावों के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई 2026 को पूरी हुई, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 12 और 13 मई को संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई।

इसके बाद 15 मई 2026 को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।
आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 85 पंचायत समिति सदस्य, 176 प्रधान, 286 उप-प्रधान और 10,307 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा 131 ग्राम पंचायतें भी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।


जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो शिमला जिला निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों के मामले में सबसे आगे रहा है। यहां 21 पंचायत समिति सदस्य, 51 प्रधान, 87 उप-प्रधान और 1,687 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं सिरमौर में 18 पंचायत समिति सदस्य, 32 प्रधान और 1,166 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
कांगड़ा जिला में 5 पंचायत समिति सदस्य, 10 प्रधान, 8 उप-प्रधान तथा 1,657 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। कुल्लू में 1,296 और सोलन में 1,121 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे पंचायत स्तर पर लोकतांत्रिक सहमति और सामाजिक सहभागिता का सकारात्मक संकेत बताया है। चुनावी प्रक्रिया के शेष चरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाए जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर में पेट्रोल-डीजल संकट पर प्रशासन गंभीर, IOC को आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश-SDM

Wed May 20 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शिमला ने रामपुर क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) को आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।20 मई 2026 को जारी पत्र में जिला नियंत्रक ने बताया कि रामपुर क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News