सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल NSUI के संगठनात्मक चुनावों में Membership Drive शुरू, 10 सितम्बर तक होगी online

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश NSUI के Internal Organisational Elections के तहत Membership Drive शुरू हो गई है। प्रदेश चुनाव प्रभारी (PRO) राकेश बैरवा ने बताया कि संगठनात्मक चुनावों के लिए Nomination और Scrutiny की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 9 अगस्त को सभी Final Nominations घोषित किए जा चुके हैं। पूरी प्रक्रिया CEA द्वारा निर्धारित Norms एवं Eligibility Criteria के अनुसार संपन्न की गई है।
उन्होंने बताया कि अब चुनाव प्रक्रिया के अगले महत्वपूर्ण चरण के रूप में Membership Drive शुरू हो चुकी है। 12 अगस्त सुबह 9 बजे से 10 सितंबर शाम 5 बजे तक NSUI का Online Membership Portal खुला रहेगा। इस दौरान Eligible Students Membership के साथ Payment की प्रक्रिया भी पूरी कर सकेंगे।


राकेश बैरवा ने स्पष्ट किया कि 10 सितंबर शाम 5 बजे तक Membership और Payment दोनों प्रक्रियाएं पूरी की जा सकती हैं। यदि किसी विद्यार्थी का Payment Technical अथवा Genuine समस्या के कारण निर्धारित समय तक नहीं हो पाता है, तो उसके लिए 11 सितंबर को अतिरिक्त Payment Window उपलब्ध रहेगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी Eligible Student को Technical या Genuine Payment समस्या के कारण लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया से वंचित न होना पड़े।
उन्होंने कहा कि First Year में नए Admission लेने वाले विद्यार्थी भी निर्धारित Eligibility Criteria के अनुसार अपनी Fee Slip के आधार पर Membership लेकर चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
PRO ने बताया कि Nomination और Scrutiny के दौरान जिस तरह Election Team और सभी ZROs ने विद्यार्थियों को सहायता उपलब्ध कराई, उसी प्रकार Membership Drive के दौरान भी टीम लगातार विद्यार्थियों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी। किसी भी Technical Issue, Payment Problem अथवा Genuine Query के लिए विद्यार्थी अपनी संबंधित ZRO या Technical Team से संपर्क कर सकते हैं।
राकेश बैरवा ने कहा कि NSUI के संगठनात्मक चुनावों का उद्देश्य Process Transparent, Opportunity Equal और Participation Maximum रखना है। CEA द्वारा निर्धारित सभी Rules एवं Guidelines के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने eligible students से Membership Drive में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

Share from A4appleNews:

Next Post

सराहन भाजपा मंडल में तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

Fri Aug 14 , 2026
एप्पल न्यूज़, सराहन भारतीय जनता पार्टी सराहन मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।तिरंगा यात्रा में आईटीबीपी ज्यूरी के जवानों ने भी सहभागिता […]

You May Like

Breaking News