सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला में जिला सेपक टाकरा खेल संघ का गठन, जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, अंशुल सकलानी अध्यक्ष नियुक्त

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला जिले में सेपक टाकरा खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। 14 अगस्त 2026 को द मॉल, शिमला में आयोजित बैठक में जिला शिमला सेपक टाकरा खेल संघ का आधिकारिक गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल एमेच्योर सेपक टाकरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.एन. आजाद ने की।
नवगठित जिला संघ का मुख्य उद्देश्य शिमला जिले में सेपक टाकरा खेल का व्यवस्थित एवं व्यापक विकास करना है। संघ द्वारा जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान, स्थानीय प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


बैठक के दौरान कार्यकारिणी का गठन करते हुए कपिल शर्मा को चेयरमैन तथा अंशुल सकलानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दीपक सुंदरियाल और डॉ. उदय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि संत अरविंद कुमार तथा सरदार विक्रम सिंह जीत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त नेतृत्व ने कहा कि जिला संघ राज्य एवं राष्ट्रीय खेल संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगितात्मक अवसर और उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य करेगा।
संघ का लक्ष्य शिमला जिले में सेपक टाकरा को स्कूलों, युवाओं और स्थानीय खेल संस्थाओं तक पहुंचाना तथा नई प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक आगे बढ़ाना है। संघ के गठन को हिमाचल प्रदेश में इस खेल के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मणिमहेश यात्रा के तीसरे चरण के लिए पंजीकरण शुरू, 5 दिन में 25 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Mon Aug 17 , 2026
एप्पल न्यूज़, भरमौर। प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा 2026 के तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। इस चरण में 1 से 5 सितंबर 2026 तक यात्रा करने वाले श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। भरमौर प्रशासन ने प्रत्येक यात्रा दिवस के लिए अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं […]

You May Like

Breaking News