सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने चिराग भानु सिंह को हिमाचल हाई कोर्ट के न्यायाधीश और भूपेश शर्मा व योगेश जसवाल को दिलाई अतिरिक्त न्यायाधीश पद की शपथ

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोकभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह के दौरान चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में और भूपेश शर्मा व योगेश जसवाल को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया भी उपस्थित रहे।


मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया व भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट को पढ़ा, जिसके तहत चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश और भूपेश शर्मा व योगेश जसवाल को उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने राज्यपाल व नव-नियुक्त न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायाधीशों के शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर करवाए।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रोहडू में चरस तस्करी के आरोपी को 3 साल 6 माह का कठोर कारावास

Mon Aug 31 , 2026
चरस तस्करी के मामले में आरोपी को 3 साल 6 माह का कठोर कारावासरोहड़ू। शिमला पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक चरस तस्करी मामले में आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए 3 वर्ष 6 माह के कठोर […]

You May Like

Breaking News