file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

राजीव शुक्ला के शिमला दौरे ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल, कांग्रेस जोश में- मुसाफिर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने प्रदेश कांग्रेस मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के शिमला दौरे को सफल करार देते हुए कहा है कि उनकी इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बड़ा है।

\"\"

उन्होंने कहा है कि शुक्ला ने पार्टी में अनुशासन को कड़ाई से लागू करने पर जोर देते हुए किसी भी पार्टी नेता के खिलाफ कोई भी सार्वजनिक बयानबाजी या मीडिया में जाने के प्रति सचेत किया है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने बताया कि शुक्ला जल्द ही पूरे प्रदेश का दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ायेगे। उन्होंने कहा कि शुक्ला का यह पहला दौरा एक औपचारिकता व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी से मिलना व संबाद करना था।

उन्होंने कहा कि शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस जोश में और मजबूत स्थिति में है।
मुसाफिर ने बताया कि शुक्ला ने कांग्रेस के वरिष्ट नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व मंत्री विद्या स्टॉक्स से मिल कर भी उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की पूरी स्थिति की जानकारी ली।वीरभद्र सिंह ने शुक्ला को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए अनुशासन बहुत ही जरूरी हैl

इस दौरान अन्य कई मसलों पर भी आपसी विचार विमर्श करते हुए वीरभद्र सिंह ने बेबाकी से पार्टी हित की बाते रखी।इस दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि राठौर सबकों साथ लेकर चल रहे है।पार्टी की मजबूती के लिए दिनरात काम कर रहें है।

Share from A4appleNews:

Next Post

देवेन्द्र कुमार शर्मा ने हिप्र विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली

Sun Sep 27 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्य सचिव अनिल खाची ने यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में देवेन्द्र कुमार शर्मा को हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद, गोपनीयता और भारतीय संविधान के प्रति कत्र्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।देवेन्द्र कुमार शर्मा को भारत और विदेश के ऊर्जा और […]

You May Like

Breaking News