file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

स्वर्णिम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2021 सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए 5 मार्च को ओपन ऑडिशन कलाकारों की सुविधा को व्हाट्स ऐप नंबर 7650025201 जारी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल ने कहा कि स्वर्णिम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2021 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए जो कलाकार-दल किसी कारण से ऑडिशन के लिए मंडी नहीं आ सके हैं, उनके लिए 5 मार्च को ओपन ऑडिशन रखा गया है । इसमें मंडी समेत पूरे प्रदेश के कलाकार शामिल हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि ऑडिशन 5 मार्च को सुबह 10 बजे से पड्डल मैदान स्थित टैनिस हॉल में लिए जाएंगे। कलाकारों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने व्हाट्स ऐप नंबर 7650025201 जारी किया है। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकार-दल इस नंबर पर भी अपने आवेदन कर सकते हैं । इसके अलावा कलाकार मौके पर भी अपना आवेदन देकर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। किसी जानकारी के लिए भी इस नंबर पर संदेश भेज सकते हैं।
उन्होंने बताया कि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए मंडी में 25 फरवरी से शुरू हुई ऑडिशन प्रक्रिया 4 मार्च तक चलेगी। 5 मार्च को रिजर्व डे रखा गया था। इस दिन वे सभी कलाकार जो किसी कारण से ऑडिशन में भाग नहीं ले सके हैं, वे ऑडिशन के लिए आ सकते हैं।
.0.

Share from A4appleNews:

Next Post

पूर्व MP वीरेंद्र कश्यप एक बार फिर बने भाजपा SC मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Wed Mar 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला से पूर्व सांसद एवं सोलन मंडल से संबंध रखने वाले वीरेंद्र कश्यप एक बार पुनः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन गए हैं, यह घोषणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य द्वारा की गई है।इस घोषणा के […]

You May Like

Breaking News