Big Breaking- RTPCR रिपोर्ट के बिना हिमाचल में नहीं होगी पर्यटकों की एंट्री, अब कोरोना बढ़ने के बाद किया फैसला- जयराम

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में बाहर से आने वाले पर्यटकों व अन्य लोगों के लिए एक बार फ़िर से आरटीपीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है।

उन्हें कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर-नेगेटिव रिपोर्ट लेकर जाना होगा या कोविड-19 की दोनों खुराकों का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि कोविड के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है जिसको देखते हुए कैबिनेट में कुछ बंदीशें लगाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को आरटी पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा या फिर उन्हें कोविड-19 की दोनों डोजेस लगी होनी चाहिए तभी बाहर से आने वाले पर्यटक प्रदेश में प्रवेश कर सकते हैं।


बता दे कि प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है ऐसे में तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। जिसके बाद बन्दीसे फिर से लौट रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

खालिस्तानियों का दुस्साहस- बिलासपुर में श्री नैनादेवी से कोलांवाला टोबा सड़क पर मील पत्थरों व रैन शैल्टर्स पर लिखे नारे, बड़ी साजिश का संकेत

Wed Aug 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर बिलासपुर के नैनादेवी से कोलांवाला टोबा सड़क पर लगाए गए मील के पत्थरों व रैन सेल्टर्स पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा वॉल राइटिंग के जरिये खालिस्तान समर्थन नारे लिखे जाने से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल है। गौरतलब है कि शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में […]

You May Like

Breaking News