शिमला के टूटू ब्लॉक प्रधान परिषद ने किया ग्राम सभा का बहिष्कार, जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को दिया समर्थन, मांगें माने सरकार

एप्पल न्यूज़, शिमला

टुटू ब्लॉक की प्रधान परिषद ने ग्राम सभा का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है। जिला परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों की 27 जून से चल रही पेन डाउन स्ट्राइक के चलते प्रधानों ने यह निर्णय लिया है। ऐसे में जब सचिवों की अनुपस्थिति में पंचायत ग्राम सभा में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने असंभव है।

परिषद की अध्यक्ष सुमन गर्ग ने कहा कि दो सालों बाद ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बहुत से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जानी है।

जैसे कि आने वाले वित्तीय वर्ष का बजट, गत्त वर्ष का आय व्यय और 15वें वित्त आयोग कार्य की प्राथमिकता सूची बनाने बारे, अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने बारे जो कि पहले ही ग्राम सभा के एजेंडे में शामिल किए जा चुके हैं।

सचिवों के अलावा किसी अन्य कर्मचारी द्वारा इन विषयों पर ग्राम सभा में विस्तृत चर्चा नहीं करवाई जा सकती। जिसके चलते प्रधान परिषद विकास खंड टूटने ग्राम सभा का पूरा रूप से बहिष्कार करने का एलान किया है।

गौर हो कि हाल ही में 9, 10 व 11 जुलाई को ग्राम सभा होना प्रस्तावित है। इस बावत सोमवार को उपायुक्त शिमला व बीडीओ को सभी प्रधानों ने मिलकर बहिष्कार की सूचना दे दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने बिलासपुर के बल्हसीना में की डिग्री कॉलेज और तलाई में उप-तहसील खोलने की घोषणा, 94 करोड़ की 18 योजनाओं के शिलान्यास- लोकार्पण भी किए

Tue Jul 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बिलासपुर जिला के झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के बल्हसीना में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बल्हसीना में राजकीय डिग्री महाविद्यालय और तलाई में उप-तहसील खोलने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलोल और गेहड़वीं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा […]

You May Like

Breaking News