IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

कांग्रेस झूठों की पार्टी, राम लाल ठाकुर झूठ बोलने में “गोल्ड मेडलिस्ट”- रणधीर शर्मा

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी का आरोप का को कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार झूट बोल कर प्रदेश की जनता को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठों की पार्टी है और इसमें राम लाल ठाकुर पहले स्थान पर हैं।

 रामलाल ठाकुर ने कल जिस तरह प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, उससे ऐसा लगता है कि झूठ बोलने में वह गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे तथ्य और आंकड़े पेश कर निमिन स्तरीय राजनीति कर रही है और आम जनता को गुमराह कर रही है। रामलाल द्वारा ऋण लेने के संबंध में सभी आंकड़े निराधार हैं।

 वीरभद्र सिंह सरकार और जयराम ठाकुर सरकार की तुलना करें तो जयराम सरकार ने अभी तक अपने कार्यकाल में 15815 करोड़ का कर्ज लिया है और वीरभद्र सरकार ने 19199 करोड़ का कर्ज लिया है जो कि जयराम सरकार से 3384 करोड़ ज्यादा है।

 यह राज्य में जयराम सरकार की दक्षता और कुशल आर्थिक प्रबंधन को दर्शाता है।

 उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार एक दूसरे के साथ तालमेल के साथ काम कर रही है, भानुपल्ली बरमाना रेलवे लाइन इसका एक शानदार उदाहरण है। हमने इस रेलवे लाइन के लिए 40 साल से इंतजार किया है, कांग्रेस ने इस रेलवे लाइन को अपने बजट में कभी जगह नहीं दी।

 केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इसके लिए पहल की थी, जब वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे, उन्होंने इस रेलवे लाइन के लिए राज्य में जमीन आवंटित नहीं की थी।

 भाजपा ने राज्य में रेलवे के लिए जमीन दी और आज 7 सुरंगें पूरी हो चुकी हैं, 3 सुरंगें निर्माणाधीन हैं और 6 उसी के लिए प्रस्तावित हैं, 20 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।

 रणधीर ने कहा कि कीरतपुर से बिलासपुर तक की फोर लेन कांग्रेस के शासन काल में फेल हो गई, कांग्रेस सरकार के दौरान कंपनियों ने बीच में ही काम छोड़ दिया। अब इस 4 लेन को बनाने के लिए नई कंपनियां काम कर रही हैं और जल्द ही इसका काम पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर को चनौती दी की अगर उनमें दम है तो प्रमाण सहित आरोप लगाए अन्यथा प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए सर्वजनक रूप से काफी मांगे।

 उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र सरकार, राज्य सरकार और संगठन जिस तरह से राज्य के कल्याण के लिए एक-दूसरे के साथ समन्वय कर काम कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि हम हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मजबूत सरकार बनाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

डॉ परमार हिमाचल निर्माता तो वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल निर्माता- प्रतिभा, कांग्रेस ने डॉ परमार को दी श्रद्धांजलि

Thu Aug 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेता स्व.डॉ यशवंत सिंह परमार की जयंती पर आज उन्हें  याद करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके छाय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News