आग की घटनाओं से निपटने के लिए हिमाचल अग्निशमन विभाग तैयार, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

एप्पल न्यूज़, शिमला
दीवाली को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गये हैं और इस पर्व को लेकर लोग जमकर खरीददारी भी कर रहे हैं।

दीपावली में किसी भी तरह की आगजनी की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग शिमला ने भी पूरी तैयारियां कर दी और दो शिफ्टों में फायर ब्रिगेड के जवानों की ड्यूटी लगा दी है।


फायर डिविजनल ऑफिसर संजीव कुमार ने बताया कि दीवाली के मौके पर अक्सर आगजनी की घटनाएं पेश आती हैं जिससे निपटने के लिए फायर ब्रिगेड इस बार काफी अलर्ट मोड़ पर है।

अग्निशमन विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं ताकि जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

देवभूमि वॉयस के विजेता बने रामपुर के मास्टर "भाविक राजा"

Tue Oct 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर आए दिन प्रदेश में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है, जिनके माध्यम से सभी को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलता रहता है l इसी प्रकार की एक गायन प्रतियोगिता का आयोजन कांगड़ा की ‘ इवेंट गुरु प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ‘ द्वारा […]

You May Like

Breaking News