सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमाचल कांग्रेस ने 8 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 8 पार्टी नेताओं को आगामी छह साल के लिये पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

पार्टी से बाहर किये गए नेताओं में आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव लोक राज ठाकुर ,शेर सिंह ठाकुर व विजय कवंर आनी से पंकज कुमार,शिमला शहरी से अविषेक भरवलिया,सुलह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील कुमार व जसवा परागपुर से मुकेश कुमार को पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

लो जी - हिमाचल में 3 करोड़ 6 लाख 66 हज़ार रुपये का सोना जब्त

Wed Nov 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई। नाकाबंदी के दौरान 8 लाख 11 हज़ार पांच सौ रुपये की नकदी जबकि लगभग 1,66,535 रुपये मूल्य की […]

You May Like

Breaking News