IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

हिमाचल चुनाव- रात 12 बजे तक कुल मतदान हुआ 75%, अनुमानित 77% रहने का अनुमान, मनीष गर्ग ने जताया आभार

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने लोकतंत्र के महापर्व में भारी संख्या में भाग लेेकर सफल बनाने के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने मतदान प्रक्रिया में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग तथा निर्वाचन विभाग के सतत् प्रयासों तथा लोगों की भागीदारी से ही प्रदेश में सफल मतदान सम्भव हो पाया।

उन्होंने मतदान में रुचि दिखाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने के लिए पहली बार भाग लेने वाले युवा मतदाताओं, बुजुर्ग मतदाताओं, महिला मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं सहित सभी श्रेणी के मतदाताओं का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

मनीष गर्ग ने भारत निर्वाचन आयोग, विशेषकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का समय-समय पर निर्वाचन विभाग का निरन्तर मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता एवं मतदाताओं के प्रेरणास्त्रोत स्वर्गीय श्याम सरन नेगी के निधन पर मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वंय उनके निवास स्थान कल्पा पहुॅच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करना और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देना प्रदेश के मतदाताओं के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यालय में प्राप्त सूचनाओं के अनुसार सांय 5 बजे तक लगभग 66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि लोग सुबह जल्दी ही अपने घरों से निकलकर मतदान केन्द्रों पर पहुंचना आरम्भ हो गए थे । मतदान प्रातः 8 बजे से मतदान आरम्भ हुआ जो सांय 5 बजे तक चला। सिरमौर जिला की शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 77 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम 50.25 प्रतिशत मतदान कांगड़ा जिला के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया। उन्होंनेे बताया कि मतदान प्रतिशतता के अन्तिम आंकड़े सभी पोलिंग पार्टियों के वापिस आने तथा दस्तावेजों की स्क्रूटनी के बाद ही जारी किए जाएंगे।  

उन्होंने कहा कि राज्य में मतदान शांतिपूर्ण रहा जिसके लिए निर्वाचन विभाग द्वारा समुचित व्यवस्था की गई थी। बर्फीले क्षेत्रों में भी लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान के लिए पहुॅचे। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति, किन्नौर के अतिरिक्त चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्रों में कुल 130 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सेवा अहर्ता मतदाताओं को छोड़कर राज्य के लगभग 55.25 लाख मतदाताओं के लिए राज्य में कुल 7884 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। कुल 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें से 24 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पूरी मतदान प्रक्रिया की रीयल टाइम मॉनिटरिंग के लिए 3960 मतदान केंद्रों को लाइव वेब कास्टिंग के माध्यम से कवर किया गया, जिसकी राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्षों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही थी।

प्रदेश में 157 महिला मतदान केंद्र, 37 दिव्यांग मतदान केन्द्र तथा 136 आदर्श मतदान केन्द्र भी स्थापित किए गए थे। साथ ही हमीरपुर, ऊना, चंबा, किन्नौर जैसे कई जिलों में छोटे बच्चों के लिए क्रेच की व्यवस्था भी की गई थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में हुए मतदान के अतिरिक्त 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग, दिव्यांग तथा अनिवार्य सेवाओं के कुल 38000 से अधिक मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से पहले ही अपने मत का प्रयोग कर चुके हैं। 1.26 लाख से अधिक सेवा अहर्ता मतदाताओं और मतदान डयूटी में लगाए कर्मचारियों को भी डाक मतपत्र जारी किए गए थे।


उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा 29 सामान्य पर्यवेक्षक, 23 व्यय पर्यवेक्षक और तीन पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे।

इसके अतिरिक्त, एक विशेष सामान्य पर्यवेक्षक, एक विशेष पुलिस पर्यवेक्षक तथा एक स्पेशल एसैसेबिलिटी पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की गई थी।  

देखें किस विधनसभा क्षेत्र में हुआ कितना मतदान
Distt Chamba

CHURAH 78.29
BHARMOUR 70
BHATIYAT 72.25
CHAMBA 69.5
DALHOUSIE ..74.67

Distt Kangra

FATEHPUR 70
JAWALI 72.5
NURPUR 74.5
DEHRA 70
JASWAN Ppur 73
JAWALAMUKHI 73
JAISINGPUR .65
SULAH …….70.02
NAGROTA ..76
KANGRA …..74.9
SHAHPUR .73
DHSALA …68.5
Baijnath ….63.21
INDORA 72
PALAMPUR 72

Distt Kullu

MANALI.. .79
KULLU ……74.5
BANJAAR .77
ANI ………..73.89

Distt Mandi

NACHAN ….79
KARSOG…..76.53
Dharampur…70.51
Sunderngr ..77.37
DRANG….76.5
SERAJ ………..82
Joginderngr.. 69
MANDI ……….74
BALH 77
Sarkaghat 68

Distt Hamirpur

Bhoranj ….68
Sujanpur 73
HAMIRPUR ….71
BADSAR 71
NADAUN ..73

Distt Una

CHINTPURNI 73.1
GAGRET ….78
HAROLI …..78
UNA ………..77
KUTLEHAR 76

Distt Bilaspur

JHANDUTA 73.6
GHUMARWIN 73
BILASPUR …75
NAINADEVI 80

Distt Solan

NALAGARH 78
DOON 85
SOLAN 66
KASAULI …78
ARKI ….74.9

Distt sirmaur

PACHAAD …78
NAHAN 79.25
RENUKA 78
PAONTA 75
SHILLAI …84.1

DISTT Shimla

CHOPAL….74
THEOG 74.9
KASUMPATI 67
SHIMLA (U) 62.5
SHIMLA RURAL 72.5
(JUBBAL KOTKHAI )…..78
RAMPUR 72
ROHRU 72

DISTT
KINNAUR 70.5

DISTT
LAHAUL SPITI 73.9

TOTAL STATE PERCENTAGE
75 OF EVM POLLING MACHINES

NOTE : FIVE Category OF POSTAL BALLOT YET TO BE ADDED..which may increase to 2 percent more .

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- रामपुर बुशहर के दत्तनगर बूथ से ईवीएम निजी गाड़ी में लाने के मामले में पूरी टीम के 6 कर्मचारी सस्पेंड, हुआ खूब हंगामा

Sun Nov 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर के दत्तनगर बूथ से ईवीएम को निजी गाड़ी में लाने के मामले में हुए हंगामे में चुनाव नियमों की उल्लंघना पाए जाने के बाद SDM रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कार्रवाई करते हुए पूरी टीम 6 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार […]

You May Like

Breaking News