दुःखद- पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन, IGMC में ली अंतिम सांस- मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनसा राम ने आज IGMC शिमला में अन्तिम सांस ली। वरिष्ठ नेता के निधन से समूचे मंडी क्षेत्र षित प्रदेश भर में शोक प्रकट किया जा रहा है।

मनसा राम करसोग से विधायक रहे। बीते लंबे समय से स्वास्थ्य कारणों से वे IGMC शिमला में उपचाराधीन थे। उनके दामाद उप निदेशक स्वास्थ्य डॉ रमेश शर्मा ने अपने फेसबुक पर उनके निधन की सूचना दी।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि मनसा राम ने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया।  
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू से मिलने पीटरहॉफ पहुंचे पूर्व CM जय राम- मिलाया हाथ

Sat Jan 14 , 2023
एप्पल न्यूज़,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने आज पीटरहॉफ में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। लेकिन इस भेंट के कई मायने निकले जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने गर्मजोशी से सुक्खू से हाथ मिलाया। हो भी क्यों न पुरानी […]

You May Like

Breaking News