file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना में महिलाओं को 1500 हिमाचल में चरणबद्ध तरीके से होगी लागू- कर्नल धनीराम शांडिल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.(कर्नल)धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में आज मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें कृषि मंत्री चन्द्र कुमार तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह तथा सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।


   बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा 18 से 59 वर्ष आयुवर्ग की पात्र महिलाओं को 1500/- रुपए प्रतिमाह दी जाने वाली नारी सम्मान राशि बारे विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
      डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि परिवार की प्रगति व उत्थान में महिलाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त करने व उनके योगदान को उचित सम्मान देने के लिए प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री नारी सम्मान योेजना को लागू किया जाएगा।

उन्होंने सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों को इस योजना की पात्रता के निर्धारण पर सुझाव व परामर्श दिए तथा विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।
     उन्होंने कहा कि इस योेजना को लागू करने से पूर्व आर्थिक व सामाजिक पहलुओं का पूर्ण विश्लेषण किया जाएगा ताकि समाज के पिछडे़ वर्ग व आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना के अंर्तगत लाया जा सके। उन्होंने सम्बन्धित विभाग को इससे जुड़े वित्तीय पहलुओं पर भी आवश्यक सुझाव दिए।
  कृषि मंत्री चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना को लागू करने के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए आर्थिक विश्लेषण तथा परिवार के वर्गीकरण पर गहनता से विचार किया जाना चाहिए।

ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश की पात्र व जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना के तहत शामिल किया जायेगा।
    बैठक में सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एम.सुधा देवी, निदेशक ईएसओएमएसए हेमराज बेैरवा, निदेशक महिला एवं बाल विकास एकता कापटा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन शुरू, PWD- IPH से शुरुआत, अब स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को करना होगा सुदृढ़ - सीमेंट प्लांट विवाद भी जल्द सुलझाएंगे- सुक्खू

Fri Jan 27 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन शुरू हो चुका है और लोक निर्माण विभाग तथा आईपीएच के बाद अब स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी सरकार। ये बात आज शिमला में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि सालों से चले आ रहे नियमों व व्यवस्था […]

You May Like

Breaking News