IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

समूचे उत्तर भारत में 6.6 तीव्रता के भूकंप के बड़े झटके से सहमे लोग, हिन्दू कुश में एपिक सेंटर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

समूचे उत्तर भारत में मंगलवार देर शाम करीब 10:22 बजे भूकंप के बड़े झटकों से लोग सहम गए। काफी देर तक स्पष्ट रूप से भूकम्प के झटकों को लोगों ने महसूस किया।

जानकारी के अनुसार भूकम्प का केंद्र बिंदु अफगानिस्तान के हिन्दू कुश बताया जा रहा है। जहां पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया। समय रात 10:17 बजे बताया गया है जबकि शहीमल में करीब 10:22 पर महसूस किया गया।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित उत्तर भारत मे बड़े झटके महसूस होने से लोग सहमे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि गहराई करीब 156 किलोमीटर गहराई में होने से बड़ी वेव्स बनी जिस कारण देर तक झटके महसूस हुई हैं।

हालांकि एभी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है लेकिन लोगों में डर बना हुआ है।

M: 6.6
Date: 21/03/2023
Time: 22:17:27 IST
Lat: 36.09 N
Long: 71.35 E
Depth: 156 Km
Region: Hindu Kush Region

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने विश्व वानिकी दिवस पर ‘हटेगी फुलणू- लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया

Tue Mar 21 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वनों की आग की रोकथाम और लैंटाना प्रभावित क्षेत्रों में पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के बारे में जागरूक करना […]

You May Like

Breaking News