जस्टिस त्रिलोक चौहान बने हिमाचल प्रदेश राज्य विधिकसेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश त्रिलोक चौहान
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नए कार्यकारी
अध्यक्ष बन गए है। राज्य सरकार के लॉ डिपार्टमेंट ने इस संबंध में आज अधिसूचना जारी
कर दी है। इससे पहले प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना
प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष थीं।

तरलोक चौहान 9 जनवरी, 1964 को रोहड़ू के फरोग गांव में जन्मे
न्यायाधीश चौहान की शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हुई। वह डीएवी
कॉलेज चंडीगढ़ से ऑनर्स के साथ स्नातक, पंजाब विवि चंडीगढ़ से कानून की डिग्री लेने के
बाद वर्ष 1989 में वकील बने । लाला छबील दास वरिष्ठ अधिवक्ता के चैंबर में शामिल
हुए। प्रदेश हाईकोर्ट में वकालत शुरू करते हुए कानून के सभी क्षेत्रों में महारत हासिल की।

Share from A4appleNews:

Next Post

भारत के तंबाकू नियंत्रण अधिनियम को संशोधित करे सरकार - सन्नी सूर्यवंशी

Fri Mar 31 , 2023
एप्पल न्यूज़, केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में अपने तंबाकू नियंत्रण कानून में बदलाव का मसौदा जारी किया। प्रस्ताव का उद्देश्य होटल, रेस्तरां, हवाईअड्डे में धूम्रपान क्षेत्र पर प्रतिबंध लगाना है और धूम्रपान की न्यूनतम कानूनी आयु को 18 से बढ़ाकर 21 करने की मांग करता है। मसौदा परिवर्तनों ने […]

You May Like

Breaking News