IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

भविष्यवाणी- “INDIA” गठबंधन समय से पहले ही अंतर विरोध के कारण बिखर सकता है, “MODI” से बढ़ेगी यश कीर्ति- पंडित डोगरा

एप्पल न्यूज़, शिमला

जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने‌ हाल में विपक्ष के बने गठबंधन INDIA को लेकर अहम गणना की है। गणना के बाद उनका मानना है कि यह गठबंधन समय से पहले बिखर सकता है।
पंडित डोगरा के मुताबिक कांग्रेस व अन्य दलों ने UPA का नाम बदल कर INDIA रख दिया। 26 दलों ने मिलकर ये गठबंधन बनाया। 2+6=8 अंक जो शनि का अंक है।

शनि कर्म फल दाता है। कर्मों के हिसाब से फल देता है। शनि न्याय का कारक है। (INDIA) 9+5+4+9+1=28=2+8=10 का 1 अंक बनता है जो सूर्य का अंक है। सूर्य सत्ता का कारक है।
पंडित डोगरा कहते हैं कि 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है जिसका 8 अंक बनता है। जो गठबंधन में 26 पार्टियां‌ इकट्ठी हुई, उस का भी 2+6=8 अंक शनि का ही अंक बनता है। जो एक शुभ संकेत नहीं है।

सूर्य व शनि आपस में अतिशत्रु है। जिस कारण ये गठबंधन समय से पहले ही अंतर विरोध के कारण बिखर सकता है। नेताओं का वाणी पर संयम नहीं रहेगा।

बड़े पद की लड़ाई सामने आएगे। किसी बड़े नेता को खोने का भय भी बना रहेगा। जिसका लाभ सत्ता में बैठी भाजपा व अन्य दलों को मिल सकता है।
पंडित डोगरा ने कहा कि जहां तक भाजपा के NDA गठबंधन की बात है, इसमें 38 दलों को सम्मिलित किया है। 3+8=11=1+1=2 जो चंद्र का अंक है। चंद्र मन का कारक है। मन से काम करने को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि (NDA) 5+4+1=10=1+0=1 अंक बनता है जो सूर्य का अंक है और NDA गठबंधन नरेंद्र मोदी के नाम से देश में जनता से वोट मांगेंगे। (MODI) 4+6+4+9=23=2+3=5 अंक बनता है जो बुद्ध का अंक है। बुद्ध वाणी का कारक है। वाणी के द्वारा जनता को आकर्षित किया जाएगा।

1 अंक सूर्य का व 5 अंक बुद्ध आपस में मिलकर बुधादित्य योग बनाता है। जो यश कीर्ति बढ़ाता है। देश का नाम दशों दिशा में बढ़ाता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- रामपुर बुशहर की बेटी "मनीषा रांझा" सॉफ्टबॉल इंडिया कैम्प के लिए चयनित

Fri Jul 21 , 2023
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर रामपुर बुशैहर के जराशी गाँव (नरैण) की बेटी मनीषा रांझा का सॉफ्टबॉल इंडिया कैम्प के लिए चयन हुआ है।मनीषा दिल्ली के विकासपुरी में 15 दिवसीय 1st कोचिंग कैम्प से 2nd कैम्प के लिए चयनित हो चुकी है। होनहार बेटी की परफॉर्मेंस को देखते हुए पूरी संभावना […]

You May Like

Breaking News