IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस की 10 गारंटियों पर BJP का विधानसभा में प्रदर्शन, बोले- झूठ के सहारे कांग्रेस चला रही सरकार, CM बोले- बजट से विचलित है विपक्षी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार के खिलाफ़ विधान सभा परिसर में प्रर्दशन किया।

विपक्ष ने सरकार पर झूठ के सहारे सरकार चलाने के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले दस गारंटी दी थी जिनमें से एक भी गारंटी पुरी नहीं की गई है और प्रदेश की जनता को सरकार गुमराह कर रही है
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार झूठ पर झूठ बोल रहे हैं ।सदन के भीतर भी झूठे आंकड़े पेशकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश में लूट और भ्रष्टाचार का माहौल है।

हिमाचल प्रदेश में इंडस्ट्री सेक्टर को पूरी तरह से तबाह किया गया है और उद्योग हिमाचल से पलायन कर रहे हैं। इसके पीछे भी मुख्यमंत्री के करीबी लोगों का ही हाथ है और मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी है बावजूद इसके मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

पहले बजट में जो मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की थी वे भी अभी तक प्रदेश में योजना का रूप लेकर लागू नहीं हो पाई हैं और अब दूसरे बजट में भी मुख्यमंत्री ने झूठी घोषणाएं कर रहे हैं जिसे विपक्ष बर्दाश्त नहीं करेगा।


वहीं विपक्ष के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की प्रदर्शन और बेबुनियाद आरोप लगा रहा है जबकि सरकार ने हर वर्ग के हित में बजट पेश किया है।

विपक्ष बजट देखकर विचलित हो गया है इसलिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

महिलाओं की पीड़ा को नही समझती मोदी सरकार, महंगाई से पड़ रहा मानसिक और भावनात्मक कुप्रभाव

Wed Feb 21 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश महिला कांग्रेस ने देश मे बढ़ती मंहगाई पर रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं, गृहिणियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील है।आज यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महिला […]

You May Like

Breaking News