IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

स्क्रूटनी- हिमाचल में संसदीय क्षेत्रों में 40 और विधानसभा उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन सही

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों के कुल 80 नामांकन प्रपत्रों में से 40 प्रपत्र आज हुई छंटनी के उपरान्त सही पाए गए।
संसदीय क्षेत्र कांगड़ा में कुल 23 नामांकन प्रपत्रों में से छंटनी के बाद 11 नामांकन, मण्डी में 22 में से 10, हमीरपुर में 20 में से 12 तथा शिमला में कुल 15 नामांकन प्रपत्रों में से 7 नामांकन प्रपत्र सही पाए गए।
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के विजय कुमार, कांग्रेस के आशीष बुटेल जो दोनों अपने दलों के कवरिंग प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार संजय कुमार राणा के प्रपत्र रद्द किए गए हैं।


मण्डी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के सुन्दर सिंह ठाकुर और भाजपा के गोविन्द सिंह ठाकुर जो दोनों अपने दलों के कवरिंग प्रत्याशी और निर्दलीय उममीदवारों लायक राम नेगी और सुख राम के प्रपत्र रद्द किए गए हैं।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बसपा के रत्न चन्द कटोच, कांग्रेस की अंजना देवी, भाजपा के वीरेन्द्र कंवर के नामांकन रद्द किए गए, जो सभी कवरिंग उम्मीदवार थे।
इसी प्रकार शिमला संसदीय क्षेत्र में भाजपा की कवरिंग प्रत्याशी रीना कश्यप का नामांकन रद्द किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि 6 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनावों में 33 उम्मीदवारों के कुल 35 नामांकन प्रपत्रों में से 25 नामांकन प्रपत्र सही पाए गए। उन्होंने बताया कि धर्मशाला, लाहौल-स्पिति जबकि सुजानपुर में 8 उम्मीदवारों द्वारा भरे गए 9 प्रपत्रों में से 8 प्रपत्र, बड़सर में 3 में से 3, गगरेट में 8 में से 7 नामांकन प्रपत्र सही पाए गए।
उन्होंने बताया कि धर्मशाला में कांग्रेस के सुरेश कुमार, लाहौल-स्पिति में कांग्रेस के अनिल कुमार और गगरेट में कांग्रेस की रेणु कालिया के नामांकन प्रपत्र रद्द किए गए, जो सभी कवरिंग प्रत्याशी थे। उन्होंने बताया कि सुजानपुर व बड़सर में सभी नामांकन प्रपत्र सही पाए गए।
प्रवक्ता ने जानकारी दी कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव के लिए एक उम्मीदवार की आपत्ति के कारण छंटनी प्रक्रिया आगामी दिवस के लिए स्थगित की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विवेक चड़क को बनाया गया ABVP का विभाग संयोजक

Wed May 15 , 2024
एप्पल न्यूज, चम्बा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का प्रांत अभ्यास वर्ग जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में संपन हुआ जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप ठाकुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान , व उतर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रांत अभ्यास वर्ग में […]

You May Like

Breaking News