सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

न्यू शिमला में 69 गरीब लोगोंको प्रेस क्लब ने बांटी खाद्य सामग्री

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कर्फ़्यू व लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों, निराश्रित व गरीब परिवारों की प्रेस क्लब शिमला द्वारा लगातार मदद की जा रही है। इस कड़ी में सोमवार को न्यू शिमला में रह रहे 14 गरीब परिवारों के 69 लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज (हैडली) के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जरूरतमंद परिवारों में आटा, चावल, दाल, तेल, आलू, प्याज इत्यादि का वितरण किया। इस मौके पर प्रेस क्लब के सदस्य दिनेश अग्रवाल व वरिष्ठ सदस्य आर.एल. डोगरा भी मौजूद रहे।

\"\"

प्रेस क्लब की तरफ से जिन गरीब परिवारों को राशन बांटा गया, उनमें बिहार के निरंजन शर्मा, लंलित मंडल, रितीक कुमार, शशिफुल, कैलाश, मिल्कखू, उत्तर प्रदेश के जयपाल, राजेंद्र, नेपाल के भीम बहादुर व मीता देवी, राजस्थान कर गौरी शंकर, बिहार की छोटू नगीना, उत्तर प्रदेश की चंदा व रिप्पन अस्तपाल स्थित अमरनाथ का परिवार शामिल हैं। 

Share from A4appleNews:

Next Post

बुरी ख़बर- 4 और तब्लीगी कोरोना पॉजिटिव, 11 हुई जमात के पॉजिटिव की संख्या, चम्बा के तीसा के लोग

Mon Apr 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के लिए सोमवार को फिर बुरी खबर सामने आई है। प्रदेश में नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। ये सभी तब्लीगी जमात के ही लोग हैं जो छमब जिला के तीसा से हैं। नोडल ऑफिसर एसीएस RD धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह […]

You May Like

Breaking News