IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

“मार्च में मई का एहसास”, चार जिलों में लू की चेतावनी, 11–13 मार्च को बारिश-बर्फबारी के आसार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान में अचानक बढ़ोतरी के कारण प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के चार जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मार्च को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और सोलन जिलों में लू चलने की संभावना है। इन जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।


हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 मार्च को प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

इसके साथ ही 11 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
11 से 13 मार्च के बीच हिमाचल के मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

वहीं निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाओं और गर्जन के साथ बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

11 से 13 मार्च के बीच चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहुल-स्पीति जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में बढ़ती गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 14 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

टी-20 वर्ल्ड कप 2026, भारत तीसरी बार बना चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

Mon Mar 9 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में India national cricket team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए New Zealand national cricket team को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के विश्व प्रसिद्ध Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने एकतरफा […]

You May Like

Breaking News