दुःखद- संगड़ाह में गहरी खाई में गिरी कार, शिक्षिका माँ- बेटी समेत 4 की मौत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संगड़ाह/ सिरमौर

सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह में  एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, पिऊ ललाणी भलोना सड़क पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों में भलौना स्कूल की मुख्य शिक्षिका (CHT) अमरा देवी और उनकी बेटी भी शामिल हैं।

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय अमरा देवी , उनकी 14 वर्षीय बेटी अराध्या, ऊँचा टिक्कर की 14 वर्षीय प्रियंका और कजवा के 62 वर्षीय सज्जन सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अमरा देवी अपने बच्चों के साथ स्कूल ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी यह हादसा पेश आया।

कार चालक 33 वर्षीय अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुनील कायथ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों के परिजनों को प्रशासन की तरफ से 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत जारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर की नवगठित "शिगारचा पंचायत" में लोकतंत्र की मिसाल, प्रधान व उपप्रधान का निर्विरोध चयन

Tue May 5 , 2026
एप्पल न्यूज़, किन्नौर जनजातीय जिला किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत शिगारचा ने एक बार फिर सशक्त लोकतंत्र और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की है। यहां ग्रामीणों ने आपसी सहमति और भाईचारे का परिचय देते हुए पंचायत के जनप्रतिनिधियों का निर्विरोध चयन किया।गांव में आयोजित बैठक में […]

You May Like

Breaking News