IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बिलासपुर के बंदला में पालतू कुत्ते ने नोची 9 साल की बेटी, मामा ने मुश्किल से छुड़ाई लहूलुहान भांजी- PGI रैफर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर रंजू जम्वाल

बिलासपुर की बंदला पंचायत में शनिवार सुबह एक पालतू कुत्ते ने नौ साल की छोटी बच्ची पर हमला कर दिया। जिससे बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। कुत्ते ने बच्ची को इतनी बुरी तरह से काटा है कि उसके मुंह का बायां हिस्सा पूरी तरह से खराब हो गया है।

उसके परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। जहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पुलिस ने मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


घायल बच्ची के मामा विक्रम चंद ने बताया कि वह बंदला के रहने वाले हैं और आज सुबह वह गौशाला के पास थे। तभी वहां घास काट रही एक महिला ने जोर-जोर से आवाजें लगाई। जिसे सुनकर वह वहां पहुंचे और देखा कि कुत्ते उनकी भांजी को काट दिया है।

उन्होंने बच्ची को कुत्ते से छुड़वाने की बहुत कोशिश की और अपने अन्य रिश्तेदारों को भी वहां बुलाया। काफी मुश्किल के बाद बच्ची को कुत्ते के मुंह से छुड़ाने में कामयाब हुए।

इस दौरान उन्हें भी हाथ में चोटें आई हैं और दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इसके बाद वह घायल बच्ची को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई के लिए रैफर कर दिया गया।

इस बारे में अस्पताल में तैनात डॉ. शुभम ने बताया कि यह डॉग बाइट का केस है। चेहरे का बायां हिस्सा काफी खराब हो चुका था। मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बिलासपुर पुलिस ने बरमाणा में पिकअप की तलाशी लेकर 3 किलो 202 ग्राम चरस पकड़ी

Sat Feb 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार एक अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। आज बरमाणा पुलिस द्वारा एक पिक अप No. PB-11BR-5129 की तलाशी के दौरान 3 किलो 202 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की […]

You May Like

Breaking News