file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

NPS कर्मचारियों के खिलाफ हुई FIR को करें निरस्त, आनी में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कैंडल मार्च

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा, आनी

ओपीएस की मांग को लेकर शिमला विस में धरना प्रदर्शन के दोरान सरकार द्वारा  एन पी एस कर्मचारियों के खिलाफ की गई एफ आई आर के विरोध में आनी के कर्मचारियों ने मुह में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।

एन पी एस के आनी इकाई अध्यक्ष देवी सिंह ने कहा कि तीन मार्च को एन पी एस की वादा याद दिलाओ रैली के दोरान जिन साथियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कर्मचारियों पर की गई बिना किसी दोष के एफ आई आर दुर्भाग्य पूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सरकार की इस तरह की कार्रवाई का पूरा कर्मचारी संघ विरोध करता है, उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा उक्त कर्मचारियों के खिलाफ की गई  एफ आई आर निरस्त नहीं की गई तो भविष्य में पूरा कर्मचारी महासंघ बड़े आंदोलन का रुख करेंगे।

इस दोरान कर्मचारियों ने विश्राम गृह आनी से बाजार होते हुए बस स्टेंड तक काली पट्टी बांधकर शांति पूर्ण कैंडल मार्च किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष देवी सिंह, सचिव मान सिंह, शांति स्वरूप भारती, श्यामा नंद,  रवींद्र कुमार, रोशन, अमर ठाकुर, झावे राम शर्मा, टिक्कम कश्यप, राजेश कटोच, प्रताप चौहान, पूर्ण ठाकुर, तनुज, बबलू , निहाल ठाकुर, प्रकाश चन्द, देवेंद्र ठाकुर, नरेश ठाकुर, अजय सहित दर्जनों कर्मचारियों ने भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने विख्यात पार्श्व गायक मोहित चौहान की ओर से प्रदान की गई राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Thu Mar 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां पीटरहॉफ से कोविड-19 राहत सामग्री को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह सामग्री हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक मोहित चौहान ने भेंट की है। इससे पूर्व, मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मोहित चौहान के इस परोपकारी कार्य […]

You May Like

Breaking News